Dark Mode
गरबा ने विद्यार्थियों का मन मोहा

गरबा ने विद्यार्थियों का मन मोहा

भुसावर. आर्य महिला विद्यापीठ में उच्च माध्यमिक विद्यालय ,कन्या कॉलेज एवं बी एड कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बालिकाओं ने भारतीय संस्कृति के मनमोहक रंग बिखेरे ।बालिकाओं ने विभिन्न झांकियां के माध्यम से शक्ति की देवी मां दुर्गा का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन अनीता सिंह पथेना ने किया। कन्या कालेज प्राचार्या सविता लवानिया, विद्यालय प्राचार्य डॉ यजुवेंद्र बंसल एवं बी एड प्राचार्या डॉक्टर शारदा गोयल ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सुनीता व्यास, अलका मित्तल, अपर्णा त्रिपाठी, शशिप्रभा,मोहनलाल, नीलम सोनी ,राज, अनुराधा,सपना अग्रवाल राजनीगौतम आशीष तिवारी, प्रमोद बंसल अंजना अग्रवाल,सीमा मनोचा का विशेष सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!