Dark Mode
गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता का किया अपमान : श्याम पंचारिया

गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता का किया अपमान : श्याम पंचारिया

बीकानेर। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने वर्षों से चली आ रही राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा को तोड़ा है यह बात भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री श्याम पचारिया ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान दिवस पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर राजस्थान प्रदेश की जनता का अपमान है राजस्थान दिवस पर वर्षों से राज्य सरकार की तरफ से पूर्व संध्या पर एवं स्थापना दिवस के दिन राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और हर जिला स्तर पर राजस्थान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होता है जबकि गहलोत सरकार अपनी कुर्सी की लड़ाई के बीच में राजस्थान दिवस ही मनाना भूल गए यह सरासर राजस्थान प्रदेश की जनता का और राजस्थान प्रदेश का अपमान है जबकि राहुल गांधी के राजस्थान प्रदेश दौरे पर राज्य सरकार के खर्चे पर करोड़ों रुपए गहलोत सरकार ने खर्च किए मगर राजस्थान दिवस पर एक भी कार्यक्रम नहीं करवाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!