Dark Mode
सामान्य पर्यवेक्षक 29 अक्टूबर को विभिन्न मतदान केन्द्रों का करेंगे निरीक्षण

सामान्य पर्यवेक्षक 29 अक्टूबर को विभिन्न मतदान केन्द्रों का करेंगे निरीक्षण

दौसा। प्रभारी अधिकारी पर्यवेक्षकगण प्रकोष्ठ ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. नवीन अग्रवाल के द्वारा 29 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरिया एवं नांगल राजावतान सेक्टर मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र बडागांव, टीटोली, ठीकरिया, मानपुरिया, नांगल राजावतान, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नांगल राजावतान, प्यारीवास, मलवास, रामसिंहपुरा तथा आधिकारिक क्षेत्र के अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुरी कलां, नांगल बैरसी एवं बापी सेक्टर मुख्यालय स्थित मतदान केन्द्र मालगवास, खुरी खुर्द, खुरी कलां, झेरा, बिहारीपुरा, चांदराना, मालपुरिया, बोरोदा, महाराजपुरा, बापी, शिवरामपुरा एवं चैनपुरा का निरीक्षण करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!