Dark Mode
सोने के दाम में हल्की गिरावट, खरीदारी का बना मौका

सोने के दाम में हल्की गिरावट, खरीदारी का बना मौका

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेतों के बीच देश के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। हाजिर सोने के भाव में आई नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा, जिससे 24 और 22 कैरेट सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।

आज देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये से लेकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,190 रुपये से 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट का रेट 1,47,190 रुपये दर्ज किया गया।

अहमदाबाद में भी सोने के दाम में हल्की कमजोरी देखी गई। यहां 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। वहीं लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

पटना में भी आज सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई, जहां 24 कैरेट सोना 1,60,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी आज कमजोरी का माहौल बना रहा। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, मौजूदा गिरावट को निवेश और खरीदारी के लिहाज से एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और आर्थिक संकेतों के आधार पर सोने के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!