समय का सदुपयोग जरूरी : संत सुखदेव महाराज
पदमपुर .श्री श्याम खाटू मंदिर से निकली कलश यात्रा का मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से महिला व पुरुषों ने भयंकर गर्मी की तपिश में श्रद्धा भाव का इजहार करते हुए धार्मिक भजनों पर भक्ति भाव से नृत्य कर उत्साहपूर्वक स्वागत सत्कार , मीठे पानी की छबीले सेवाभावी व्यक्तियों द्वारा लगाकर , कलश यात्रा का बने हिस्सा , कलश यात्रा की अगुवाई स्वयं संत सुखदेव जी महाराज पैदल चलकर कर रहे थे । संगीतमय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ अरोड़वंश सेवा सदन में हुआ शुभारंभ , कथावाचक संत सुखदेव जी महाराज नंदनवन गौशाला कोलायत बीकानेर वाले ने श्रीमद् भागवत कथा के बारे में बताया हर व्यक्ति को समय का सदुपयोग समय पर करना चाहिए क्योंकि आधा जीवन सोने में चला जाता है , धन कमाना ,घर गृहस्ती बसाना ,वशं आगे बढाना फिर वृद्व हो जाना , जब तक परमात्मा से लगन लगाने की सोचते हैं तब तक देर हो जाती है , आमूल्य जीवन को समझने के लिए समय से पहले अवश्य चेत जाएं वक्त बड़ा अनमोल है , श्रीमद् भागवत जीवन को जीना और मरना सिखाती है , संत ने फरमाया कि जीना मरना सत्य है , फिर भी हंहकार की दुनिया में अपने जीवन को व्यर्थ कर अज्ञानता की ओर बढ रहे ह्रै । उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा इंसानियत धर्म गौ माता व सनातन धर्म की रक्षा करना है I नंदनवन गौशाला सेवा समिति सदस्य भारत मदान , अशोक चावला , महेश शर्मा, नरेश सोनी ( पटेल ) तिलक राज भल्ला , सुरेश मित्तल, अमित बलाना , श्यामलाल जटवानी सहित अन्य सेवादारो ने संत सुखदेव जी महाराज का पुष्प वर्षा से किया अभिनंदन ।