Dark Mode
गॉसिप गर्ल की अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 वर्ष की आयु में निधन

गॉसिप गर्ल की अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 वर्ष की आयु में निधन

मशहूर शो गॉसिप गर्ल की 39 वर्षीय अभिनेत्री मिशेल ट्रैचेनबर्ग को उनके फ्लेट में मरा हुआ पाया गया। उनकी मां ने उन्हें मैनहट्टन के सेंट्रल पार्क साउथ इलाके में उनके आलीशान अपार्टमेंट में मृत पाया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार, बफी द वैम्पायर स्लेयर और गॉसिप गर्ल में अपने किरदारों के लिए मशहूर मिशेल ट्रेचेनबर्ग की 39 वर्ष की आयु में मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया कि ट्रेचेनबर्ग को बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे के बाद न्यूयॉर्क शहर के अपने अपार्टमेंट में उनकी मां ने मृत पाया। मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि, किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। एबीसी न्यूज के अनुसार, गॉसिप गर्ल अभिनेत्री का हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था और उन्हें काफी परेशानियां भी थी। उनके परिवार के प्रतिनिधियों ने एक बयान में उनकी मृत्यु की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है, "यह पुष्टि करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मिशेल ट्रेचेनबर्ग का निधन हो गया है। परिवार उनके नुकसान के लिए गोपनीयता का अनुरोध करता है।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!