Dark Mode
भाजपा के राज में महिलाओं के प्रति निरंकुश हो गया शासन :- राखी गौतम 

भाजपा के राज में महिलाओं के प्रति निरंकुश हो गया शासन :- राखी गौतम 

जयपुर। कल राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मोटागाँव क्षेत्र मे महिलाओ के साथ हुए अपराध को लेकर राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति आलोचना करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार के राज में महिलाओं के प्रति बढ़ते गंभीर अपराधों को देखते हुए भी सचेत नहीं है प्रशासन । 

गौतम ने बताया कि कल ही राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गाँव मे एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ हुए गंभीर अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता पुलिस थाने पहुंचा तो प्रशासन का जवाब होता है "कल आना" । 
मैं भाजपा सरकार से पूछना चाहती हूं कि 
क्या शासन भी नहीं दे सकता अपराध खत्म करने में आम जानता का साथ ?
यह फिर शासन भी इस जूठे वादे वाली सरकार के साथ ?
साथ ही गौतम ने तीव्र आलोचना करते हुए बयान प्रेषित किया है कि भाजपा सरकार में राजस्थान में महिलाओं के प्रति गंभीर अपराध निरंतर बढ़ते जा रहें है और जहां महिला आपने आप को शासन द्वारा सुरक्षित महसूस करती थी अब तो शासन का भी असली रूप सामने को आने लगा है पुलिस प्रशासन भी महिलाओं के प्रति बढ़ते गिनहोने अपराधों के लिए सचेत नहीं है साथ ही सरकार की नकारात्मकता को छुपाने में साथ देते हुए अपराधों की कमी दिखाने के लिए शिकायतों को दर्ज न करके उन्हें टाला जा रहा है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!