हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सरकार की नीतियों का किया प्रसार
फलोदी . कोंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शनिवार को उपखण्ड के जागरीया, मोहरा, जोड़ , हिन्डाल गोल, खीरवा , मलार गावो में पीसीसी सदस्य महेश व्यास के नेतृत्व में सघन अभियान चला । इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीसीसी व्यास ने अनेको कार्यकताओं के साथ उक्त सभी गांवों में पहुंच कर आमजन की समस्याओं को सुना साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने हेतू आमजन को प्रोत्साहित किया। व्यास ने कहा की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का उद्देश्य है कि हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित करना व राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार करना उसी के तहत आज ग्राम हिंडाल में अभियान के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ग्राम जागरिया में भी चलाया गया जहां भारत जोड़ो यात्रा के बाद दूसरे चरण के रूप में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुवात की गई । कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने हेतू दिशा निर्देश दिए।