दौसा सड़क हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक
जयपुर। दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
हरिभाऊ बागडे ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं और पूरा प्रदेश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
उल्लेखनीय है कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।