Dark Mode
छोटीखाटू में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत

छोटीखाटू में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का भव्य स्वागत

डीडवाना। जिले के छोटी खाटू कस्बे के नागौर कुचामन हाईवे पर स्थित विनायक होटल पर गजेन्द्रसिंह खींवसर राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री केबिनेट बनने के बाद प्रथम बार आने पर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा, माला व गुलदशता देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने छोटीखाटू में अस्पताल में डाक्टरों की कमी को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया छोटीखाटू अस्पताल में आस पास के 70 से 80 गांव व ढाणियों के मरीज आते है लेकिन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को डीडवाना कुचामन व जयपुर जाना पड़ता है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, कनि.विशेषज्ञ शिशु रोग, कनि. विशेषज्ञ मेडिसिन, कनि. विशेषज्ञ सर्जरी, कनि. विशेषज्ञ स्त्री रोग, नैत्र रोग, दन्त रोग के विशेषज्ञ की के रिक्त पद पड़े है जिससे ग्रामीणों व आस पास के गांवों के मरीजो का समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में मशीनों का भी अभाव सहित अन्य कमीयों को लेकर ज्ञापन दिया। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने आवश्वासन देते कहा जल्द ही डाक्टर विशेषज्ञ लगा दिए जायेगें। और अस्पताल की कमीयों को दुर कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जगदीश सारड़ा, भंवरसिंह कोनियाड़ा, इन्द्रसिंह राठौड़, प्रविण बेताला, शिरू टाक, दिलीपसिंह खुड़ी, अमित जोशी, गुलाबसिंह कुड़ोली, राकेश कोनियाड़ा, रविन्द्रसिंह कोनियाड़ा, गिरधारीसिंह बड़ीखाटू, रवि धारीवाल, हेमराज राजावत, मधुसुदन चारण रामनिवास मेघवाल, माण्क भण्डारी, महावीर वैष्णव, महावीरसिंह खुड़ी, श्रवणसिंह कोनियाड़ा, ओमसिंह तंवर, मनिष सांखला, नारेतमल ओझा, सूर्यप्रकाश सांखला, बनवारीलाल जोशी, पिरचन्द जोशी, सहिदअफरीदी सहित ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!