दो अनशनकारियो की बिगड़ी तबीयत, ट्रॉमा सेंटर में करवाया भर्ती
सूरतगढ़. उपकारागृह में जेल कर्मियों की ओर से मैस का बहिष्कार व भूख हड़ताल 5 वें दिन भी जारी रहा। उपकारागृह के आगे चल रहे अनशन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। यहां पर 2 प्रहरियों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के आह्वान पर उपकारागृह के जेल कर्मियों की ओर से 21 जून से मैस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल शुरू की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की तो इसमें जेल प्रहरी अशोक भाटी व रामनारायण की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों प्रहरियों को ट्रोमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। अनशन स्थल पर मुख्य प्रहरी सुनील कुमार, शंकरलाल ओमप्रकाश कमल राम मीणा रामअवतार, प्रहरी महेन्द्र सारण, सतपाल सिंह, महिला प्रहरी सुचित्रा व सुनीता बैठे हैं। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर मैस का बहिष्कार व भूख हड़ताल जारी है