जिला ना बनाने को लेकर भारी रोष, आज करेंगे हाईवे जाम
सूरतगढ़ . सूरतगढ़ को जिला ना बनाने से नाराज जनता जनार्दन अब आंदोलन को ओर उग्र करने पर उतारू हो गई है। इसको लेकर आज उपखंड कार्यालय के बाहर सैकड़ों की तादात में व्यापारी,जनप्रतिनिधि, छात्र शक्ति, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना लगाकर बैठ गए और प्रशासन को ठपकर दिया। राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूरतगढ़ की जनता के साथ धोखा किया है जिले के सभी मापदंडों को पूरा करने के बावजूद भी सूरतगढ़ को जिला घोषित नहीं किया गया है जिसका सूरतगढ़ विधानसभा के लोग विरोध कर रहे हैं जिले की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारी मेघवाल, भाजपा नेता सुभाष गुप्ता, मोहन पुनिया,सुरेंद्र राठौड़, कांग्रेस युवा नेता अमित कड़वासरा, बलराम वर्मा, पुजा भारती छाबड़ा, काजल छाबड़ा, रजनी मोदी, संदीप कासनियां, सखी मोहम्मद, छात्र नेता सुमीत चौधरी, रामु छिम्पां, छात्र नेता, पार्षदगण, सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि,आदि मौजूद रहे। इस दौरान शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने आमरण अनशन की घोषणा कर महाराणा प्रताप चौक पर अनशन शुरू किया। वही संघर्ष समिति ने बुधवार सुबह 11 से 4 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर जाम लगाने की घोषणा की। उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान सिटी थाना अधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा।