Dark Mode
पर्यावरण दिवस पर छुपी हुई प्रतिभाओं का होगा सम्मान

पर्यावरण दिवस पर छुपी हुई प्रतिभाओं का होगा सम्मान

नारायणपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण शिक्षा केन्द्र भोपाला रोड़ सालेटा में पर्यावरण सम्मेलन में क्षेत्र के जाने-माने पर्यावरण योद्धा और सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों का जमावड़ा होगा। इस सम्मेलन में लगभग बीस विभुतियों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पर्यावरणविद् रामभरोस मीणा ने बताया कि सम्मेलन में पर्यावरण के क्षेत्र में बीते दशकों में उल्लेखनीय योगदान देने व सामाजिक उत्थान हेतु अपने जीवन को होम करने वाली विभूतियों व पर्यावरण रक्षा व वृक्षारोपण अभियान में लगी प्रतिभाओं को प्रख्यात अमृता देवी स्मृति राष्ट्रीय सम्मान, डॉ बीआर अम्बेडकर स्मृति राष्ट्रीय सम्मान एवं एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान तथा वन्य जीव प्रेमी व वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक एलपीएस विकास संस्थान के रामभरोस मीणा के अनुसार इस सम्मेलन में वन्यजीव प्रेमी मुकेश कुमार सैनी निदेशक थानागाजी विधा मंदिर, बाघ संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले जितेन्द्र कुमार चौधरी रेंजर बाघ परियोजना सरिस्का, डूंगरसिंह मीणा वन एवं वन्य जीव प्रेमी सचिव उपकार संस्थान, वृक्ष मित्र रेशम मीणा हींसला, कृष्ण कुमार मीणा निदेशक अखण्ड भारत एजुकेशन ग्रुप थानागाजी, अमित कुमार शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता भांगडोली, दीनदयाल प्रजापति सालेटा, सुभाष चन्द्र शर्मा निदेशक ज्ञानदीप माध्यमिक विद्यालय थानागाजी, किशनकांत शर्मा निदेशक न्यु पब्लिक बाल माध्यमिक विद्यालय विजयपुरा, सुनील कुमार शर्मा सचिव श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति नारायणपुर, मोहन लाल मौर्य युवा व्यंग्यकार चतरपुरा, भीष्म शर्मा पुर्व पत्रकार थानागाजी, प्रदीप जांगिड़ नारायणपुर, वन्यजीव एवं सरिस्का प्रेमी गोकुल चंद सैनी सीईओ युवा विकास जागृति संस्थान बानसुर सहित बीस पर्यावरण मित्र व वृक्ष मित्रों को सम्मेलन में वृक्षमित्र व पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!