Dark Mode
हॉलीवुड एक्टर डैनी मास्टरसन रेप केस में दोषी

हॉलीवुड एक्टर डैनी मास्टरसन रेप केस में दोषी

हॉलीवुड एक्टर डैनी मास्टरसन को रेप के दो मामलों में दोषी पाया गया है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस कोर्ट में एक्टर पर लगे रेप चार्ज पर 12 मेंबर्स की जूरी ने 7 दिनों तक सुनवाई की और उन्हें दोषी पाया। उन्हें करीब 30 सालों की सजा हो सकती है। इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। मास्टरसन पर 2003 में महिलाओं से रेप के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, तीसरे केस में जूरी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। फिलहाल, मास्टरसन कस्टडी में हैं।

महिलाओं को ड्रग्स देकर करते थे रेप
मास्टरसन पर 2001 से 2003 के बीच उनके हॉलीवुड हिल्स होम में तीन महिलाओं को जबरदस्ती ड्रग्स देकर नशे की हालत में उनके साथ रेप करने का आरोप था। मास्टरसन के वकीलों ने ये दलील की महिलाओं ने अपनी सहमति से मास्टरसन के साथ संबंध बनाए थे। उन्होंने महिलाओं के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के ठोस न होने की वजह से कोर्ट में ये दलील पेश की थी।

उन महिलाओं का शुक्रिया जिन्होंने खुलकर अपनी बात रखी: अटॉर्नी
इस केस के बारे में लॉस एंजेलिस काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हम इन तीनों महिलाओं का शुक्रिया अदा करते हैं जो खुलकर सामने आए और पूरी बहादुरी के साथ अपनी आपबीती सुनाई। हालांकि, हमें इस बात का दुख है कि जूरी एक मामले मने किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन, हम जूरी के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं।

खुशी है कि सच की जीत हुई: रेप विक्टिम
रेप विक्टिम ने मीडिया से बात करते हुए कोर्ट के नतीजे पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- मेरे मन में एक साथ इतने सारे इमोशंस आ रहे हैं कि मैं आपको बता नहीं सकती मुझे कैसा महसूस हो रहा है। मैं खुश हूं कि इस केस में सच की जीत हुई। आज मैंने राहत की सांस ली है। मुझे थकान के साथ-साथ ताकत भी महसूस हो रही है।

रेप पीड़िताओं को डराया-धमकाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मास्टरसन चर्च ऑफ साईंटोलॉजी से जुड़े हैं और इसी ग्रुप के एलीट बिजनेसक्लास कनेक्शंस के बल पर सालों तक उनपर कोई कारवाई नहीं हुई। वहीं, रेप पीड़िताओं का कहना है कि सुनवाई के दौरान शिकायत वापस लेने का प्रेशर बनाने के लिए चर्च के लोगों ने उन्हें डराया, धमकाया और उनके साथ छेड़खानी भी की।

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!