Honey Bunny और Citadel: Diana की स्पेशल स्क्रीनिंग, Priyanka Chopra ने की अटेंड
लंदन में सिटाडेल: हनी बनी और सिटाडेल: डायना की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी, जिसमें सिटाडेल यूनिवर्स को लीड करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में, चोपड़ा के साथ सिटाडेल: हनी बनी की लीड अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और सिटाडेल: डायना की लीड अभिनेत्री मटिल्डा डी एंजेलिस पोज देती नजर आ रही हैं।
बता दें, सामंथा सिटाडेल के भारतीय रूपांतरण और मटिल्डा सीरीज के इटली रूपांतरण में मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।सिटाडेल यूनिवर्स की अभिनेत्रियों के लुक की बात करें तो प्रियंका ने लाल रंग की बड़ी ही सेक्सी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं सामंथा ने नेवी ब्लू रंग के ऑउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मटिल्डा ने हाई-लेंथ बूट्स के साथ चमकदार गोल्डन आउटफिट चुना था।