उपखंड कार्यालय पर किया सम्मानित, मतदान की शपथ दिलाई
भीनमाल। विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर रविवार को उपखंड कार्यालय के बाहर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिव्यांग मतदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा की उपस्थिति में विकास भवन में दिव्यांग मतदाताओं का माला अर्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने दिव्यांग मतदाताओं को शपथ दिलवाकर अपने और अपने परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं को विकास भवन से रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विकास अधिकारी मूलेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रकाश टूटी, जिला दिव्यांग कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष निरंजन व्यास, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष घेवरचन्द राजपुरोहित, मनोहर राजपुरोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।