विशाल भंडारा मेला व जागरण का होगा आयोजन
पदमपुर -डेरा बाबा बालकनाथ गांव 1 जेजे में अखंड साहिब पाठ से 4 दिवसीय समागम का हुआ प्रारम्भ , संचालक सोनू बाबा व जय जोगिनाथ सेवा समिति अध्यक्ष राकेश सलहन ने बताया कि 14 मार्च तक चलने वाले शिव रूपी बाबा बालक नाथ जी का 49 वां विशाल मेले में 13 मार्च को रात्रि विशाल जागरण होगा I पंजाब के प्रसिद्ध गायक परमिंदर भट्टी ( बग्गा शेरपुरिया म्यूजिकल ग्रुप होशियारपुर ) बाबा का संगीतमय गुणगान करेंगे । 14 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे भव्य झडां शोभायात्रा निकाल निर्माणधीन मंदिर में झंडे चढ़ाए जाएंगे । मेले को लेकर सेवादारों ने बैठक तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बताया कि दानदाताओं के अपार सहयोग से भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है ।