ह्यूमर हाउस बना प्रतिभाओं का मंच
जयपुर. प्रदेश की राजधानी स्थित ह्यूमर हाउस न केवल अपने नवाचारों के कारण चर्चित है बल्कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भी एक प्रसिद्ध स्थान बनता जा रहा है । रविवार को आयोजित स्टैंड अप कला प्रदर्शन के एक आयोजन में कुछ ऐसा ही देखने को मिला । वेदा प्रधान , विकास और अमान अली खान ने जहां बेहतरीन गीत संगीत की प्रस्तुति दी वंही कनिष्क सोनी , हर्षित , वर्षिव , कपिल , हीत मेहता ,मेघा , सुरभि दायमा ,और देवेंद्र जोशी ने विभिन्न हास्य और कला के आयामों द्वारा दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन जय वाधवानी और कैमरामैन रोहित शर्मा ने किया । उल्लेखनीय है कि सौरभ जैन ,दीपक शर्मा और विजेंद्र सोलंकी द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास अब फलीभूत हो रहा है । इस आयोजन में निक्की जांगिड़, शिप्रा , रोहित, दिपक और सोनिया ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।