Dark Mode
'काश विक्रम की भी शादी में शामिल हो पाता':

'काश विक्रम की भी शादी में शामिल हो पाता':

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा कियारा-सिद्धार्थ की शादी में शामिल हुए थे। विशाल उस वक्त काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। विशाल के मन में उस वक्त यही चल रहा था कि काश उनके भाई विक्रम और डिंपल भी ऐसे ही शादी के बंधन में बंधे होते।

विशाल के मुताबिक, रियल लाइफ में विक्रम को यह मौका नहीं मिला, लेकिन रील लाइफ विक्रम के सिर पर सेहरा देख उन्हें काफी खुशी हुई। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में विक्रम बत्रा का रोल निभाया था।

वहीं कियारा आडवाणी ने विक्रम की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल किया था। रियल लाइफ में विक्रम और डिंपल की शादी नहीं हो पाई थी।

2016 में पहली बार सिद्धार्थ-कियारा से मिले थे विशाल
विशाल ने बरखा दत्त से बात करते हुए कहा- सिद्धार्थ बहुत प्यारे, ईमानदार और नेक दिल इंसान हैं। 24 दिसंबर 2016 को मैं और मेरे पिता पहली बार सिद्धार्थ से मिले थे। मैं सिद्धार्थ और कियारा की शादी से काफी खुश था।

अगर मैं गलत नहीं हूं तो उन दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब वे पालमपुर में शूट करने आए थे। मैं सिद्धार्थ और कियारा से हमेशा मिलता था। वे दोनों पालमपुर में हमारे घर आए थे। उन्होंने हमारे मां-पिता का आशीर्वाद भी लिया। उस वक्त लगा कि वे दोनों काफी ज्यादा प्यार में हैं। उनकी आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार दिख रहा था।
'रियल लाइफ न सही रील लाइफ विक्रम की शादी देखने को मिली'
विशाल ने सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होने का वाकया भी शेयर भी किया। उन्होंने कहा- जब मैं उनकी शादी में शामिल हुआ, तो मन में एक सवाल उठ रहा था। सोच रहा था कि काश मैं विक्रम की भी शादी में ऐसे ही शामिल हो पाता।

काश डिंपल का सपना पूरा होता। खैर उनके भाग्य में साथ रहना नहीं लिखा था। चलो रियल विक्रम न सही लेकिन रील विक्रम की तो शादी हो रही थी। मैं उन दोनों के लिए काफी खुश था।

विक्रम के जाने के बाद डिंपल ने शादी नहीं की, विशाल ने उन्हें समझाया भी था
विशाल ने यहां ये भी कहा कि विक्रम के दुनिया छोड़ने के बाद डिंपल ने कभी शादी नहीं की। विशाल ने कहा- डिंपल एक टीचर के रूप में काम करती है। जब भी मैं उससे मिलता हूं तो घर बसाने के लिए कहता हूं। हालांकि वो विक्रम को याद करके जिंदगी जीना चाहती है। वो बिना शादी के ही खुश है। उसने फिलहाल कुछ सरकारी क्लब जॉइन कर लिया है। उनके साथ वो ट्रैवलिंग वगैरह किया करती है।
विक्रम ने अंगूठा काटकर डिंपल की मांग भरी थी
करगिल युद्ध से वापस आने के बाद विक्रम बत्रा, डिंपल से शादी करने वाले थे, लेकिन वो वापस आए तो तिरंगे में लिपटकर। ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। डिंपल ने आजीवन शादी न करने का फैसला किया।

1995 में चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में विक्रम और डिंपल की पहली मुलाकात हुई थी। 4 सालों के उस खूबसूरत रिश्ते में दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी कम समय बिताया। उस रिश्ते को शब्दों में बयां करने की कोशिश में आज भी डिंपल की आंखें भर आती हैं।

एक इंटरव्यू देते हुए डिंपल ने बताया था कि जब एक बार उन्होंने विक्रम से शादी के लिए कहा तो विक्रम ने चुपचाप ब्लेड से अपना अंगूठा काटकर उनकी मांग भर दी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!