Dark Mode
अगर भाजपा में शामिल हो जाऊं तो ईडी के समन मिलने बंद हो जाएंगे : Arvind Kejriwal

अगर भाजपा में शामिल हो जाऊं तो ईडी के समन मिलने बंद हो जाएंगे : Arvind Kejriwal

आबकारी नीति से संबंधित मामले के सिलसिले में अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आठ समन की अवहेलना कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि अगर वह भाजपा में शामिल हो जाएं तो उन्हें एजेंसी से नोटिस मिलने बंद हो जाएंगे।
ईडी ने आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित धन शोधनमामले की जांच के सिलसिले समन जारी करने के बावजूद पेश न होने पर केजरीवाल खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत में नयी याचिका दायर की है, जिसके बाद केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ईडी का उपयोग कर विपक्षी नेताओं को “परेशान” करके भाजपा में शामिल होने के लिए “मजबूर” किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा, “ ईडी का छापा डलवा कर के पूछा जाता है - कहां जाओगे - भाजपा या जेल? जो भाजपा में जाने से मना कर देते हैं, उन्हें जेल भेज देते हैं। आज अगर सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भाजपा में शामिल हो जायें तो कल ही उन्हें जमानत मिल जाएगी...। अगर मैं आज भाजपा में चला जाऊं तो मुझे भी ईडी के समन आने बंद हो जाएंगे।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय बड़ा बलवान है और हर समय एक जैसा नहीं रहता।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!