Dark Mode
आईआईएससी बैंगलोर ने एग्जाम में जोड़ा नया पेपर

आईआईएससी बैंगलोर ने एग्जाम में जोड़ा नया पेपर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc Bangalore) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) में एक नया पेपर जोड़ा है। ये नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) पर आधारित है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट-gate2024.iisc.ac.in पर देख सकते हैं।
फरवरी में होगी परीक्षा
GATE 2024 के लिए कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीखें 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 हैं। GATE 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट 3 घंटे की होगी, जो सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद दोपहर में दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से शाम के 05:30 बजे तक होगी। 03 जनवरी को जारी होगा एडमिट कार्ड

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 07 से 11 नवंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। अगला फेज 03 जनवरी 2024 से शुरू होगा, जिसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
16 मार्च को आएगा रिजल्ट
उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। GATE 2024 का रिजल्ट 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा। स्कोर कार्ड 23 मार्च, 2024 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!