Dark Mode
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ समारोह आज

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ समारोह आज

झालावाड़। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 30 जून को दोपहर 12 बजे ‘‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’’ का राज्य स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण टोंक में आयोजित किया जाएगा। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ प्रदेश के समस्त जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ झालावाड़ जिले में भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे ‘‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री किसानों के बैंक खातों में ‘‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘‘ की प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित करेंगे तथा लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!