जेष्ठ माह में शीतल पेयजल की सेवाका शुभारंभ
पिलानी . कस्बे का 270 वर्ष पुराना शक्ति दादी सती मंदिर प्रांगण में जेष्ठ माह में जनहित को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था नियमित रूप से चल रही है साधु संत, पदयात्री आने जाने वाले राहगीरों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है नंदी गौ सेवा को भी जल पीने को उपलब्ध है। पिलानी कस्बे में चारों तरफ पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं भक्तजनों के द्वारा शीतल पेयजल के लिए टैंकरो से सेवा उपलब्ध करवाते हैं।वही मंदिर प्रांगण में भक्तजन सेवा का लाभ लेकर प्रसनचित हो उठते हैं ।संपूर्ण कस्बे में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को पीने का पानी बेशकीमती दरों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है स्थानीय लोगों के द्वारा विधायक को पानी के लिए अनेकों बार प्रार्थना करनी पड़ी परंतु कोई सुनवाई न होने से जनता के मन में असंतोष व्याप्त है ।जलदाय विभाग , पिलानी नगर पालिका महज खानापूर्ति करती नजर आती है। एक वक्त होता था पिलाने के हर एक चौराहे पर सार्वजनिक प्याऊ नजर आती थी परंतु आज नजर दोड़ा करके देखें तो प्याऊ के नाम पर ताला नजर आता है ।राम मंदिर प्याऊ बंद, रामलीला मैदान के समीप प्याऊ बंद, मुख्य बाजार की प्याऊ बंद, बङ चौकी सार्वजनिक प्याऊ बंद, बस स्टैंड की प्याऊ बंद, बिरला हॉस्टल के समीप प्याऊ हटा दी गई, भले ही हम धनाढ्य लोगों की नगरी में रहते हो प्याऊ और उद्यान के नाम पर ताले नजर आते हैं जहां यह कहावत सिद्धार्थ होती है कि कब्जा सच्चा झगड़ा झूठा।