विशेष साथ दिवसीय शिविर का उद्धाटन
सीकर। श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित विशेष साथ दिवसीय शिविर गोद ली गई बस्ती सुभाष चौक मोरी का बास वार्ड नंबर 31 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा जोशी ने बताया कि शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सुशील त्यागी ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय निर्माण में महत्व भूमिका का निर्वाह करते हुए चारित्रिक विकास हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया स्वयंसेविका में नवीन ऊर्जा एवम उत्साह का संचार कर सर्वागिन विकास करता है। प्राचार्य डॉ रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों में सहयोग एवम सामंजस्य की भावना का विकास होता है। डॉअंजुबाला सीमा ने आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए करते हुए एन एस एस के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम प्रभारी ने शिविर के विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की कर इसके प्रतीक चिन्ह गीत व मूल भावना के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ पूनम शर्मा, दीप्ति तिवारी, सरिता शर्मा, संगीता रानोलिया सहित स्टाफ सदस्य छात्राएं बस्ती के नागरिक उपस्थित रहे।