Dark Mode
समर कैंप का आगाज, विभिन्न कोर्सेज कराए जायेंगे

समर कैंप का आगाज, विभिन्न कोर्सेज कराए जायेंगे

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा माकडवाली रोड स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ निर्वाचित उपप्रांतपाल द्वितीय (2023- 24) लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। लायन गर्ग ने क्लब द्वारा आयोजित कैंप को बच्चो के लिए बहुत उपयोगी एवम् अपनी प्रतिभा को उबारने का शानदार अवसर बताया । साथ ही ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से लायन इमेज बिल्डिंग में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल भी मौजूद थे । अतिथियों ने प्रशिक्षकों द्वारा बच्चो को दिए जा प्रशिक्षण एवम् सिखाए जा रहे कोर्सेज का अवलोकन किया । बच्चो द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। क्लब अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला द्वारा कैंप की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव लायन प्रदीप बंसल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन वी के पाठक,  लायन भागू इसरानी, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन सी पी गुप्ता, लायन पी पी अग्रवाल, लायन  राकेश वर्मा , लायन हेमंत गुप्ता, लायन आभा वार्ष्णेय, लायन सरोज महावार सहित अन्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन लायन अंशु बंसल ने किया । आभार लायन आर पी शर्मा ने किया ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!