चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों ने मचाया तहलका
दुनियाभर में बसे भारतीय लोग भारतीय सेना का एक वीडियो देख हैरान और भावुक भी हो जाएंगे। भारतीय सेना ने 14300 फुट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के तट पर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर दी है। ये इलाका पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास है। चीन की सीमा पर अब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। मुगलों की धज्जियां उड़ाने वाले शिवाजी महाराज से पूरा भारत प्रेरणा लेता है। शिवाजी महाराज की वीरता और शौर्य भारतीय जवानों में जोश भरती है। आपको बता दें कि लद्दाख में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने किया है।
भारतीय सेना की मराठा लाइट इंफेंट्री का युद्धघोष भी शिवाजी महाराज पर है। मराठा लाइट इंफेंट्री का युद्धघोष बोल छत्रपति शिवाजी महाराज की जय।सेना की लेह स्थित 14 कोर ने कहा कि प्रतिमा के उद्घाटन ने भारतीय शासक की अटूट भावना का जश्न मनाया क्योंकि उनकी विरासत प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया, जिसे फायर एंड फ्यूरी कोर के नाम से जाना जाता है। 14 कोर ने कहा कि वीरता, दूरदर्शिता और अटूट न्याय के विशाल प्रतीक का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया। यह आयोजन भारतीय शासक की अटूट भावना का जश्न मनाता है, जिनकी विरासत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।