Dark Mode
भारत की आबादी 1 जुलाई को 139 करोड़ हुई

भारत की आबादी 1 जुलाई को 139 करोड़ हुई

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में बताया- चीन पहले नंबर पर, वहां 1.42 अरब लोग


नयी दिल्ली .  भारत की आबादी 139 करोड़ हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने लोकसभा में 25 जुलाई (मंगलवार) को ये जानकारी दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया- संयुक्त राष्ट्र (UN), इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट, पॉपुलेशन डिवीजन के ऑनलाइन पब्लिकेशन और वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2022 के मुताबिक चीन की जनसंख्या 1 जुलाई 2023 को 1 अरब 42 करोड़ 56 लाख 71 हजार अनुमानित की गई थी।

केंद्र ने लिखित प्रश्न का जवाब दिया
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि आबादी पर नेशनल कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में 1 जुलाई 2023 को भारत की जनसंख्या के 1 अरब 39 करोड़ 23 लाख 29 हजार होने का अनुमान जताया था।

राय ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 में जनगणना कराने के लिए 28 मार्च 2019 को गजट में नोटिफिकेशन दिया था, लेकिन इसी साल (2019) कोविड आ जाने के कारण जनगणना से जुड़ी गतिविधियों को रोक दिया गया।
दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे ने नवंबर 2022 में जन्म लिया। जनसंख्या को रियल टाइम ट्रैक करने वाली साइट https://www.worldometers.info/ के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर इस बच्चे ने जन्म लिया। इसके साथ ही दुनिया की आबादी भी 8 अरब (800 करोड़) हो गई।
भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFP) के मुताबिक, भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है, जबकि चीन में 142.57 करोड़ लोग हैं। यानी अब भारत में चीन के मुकाबले करीब 29 लाख लोग ज्यादा हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!