वार्ड तीन मे मंहगाई राहत शिविर का आयोजन
पीपाड़ शहर. नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान में मंहगाई राहत शिविर व प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन सेठ रामरख मालानी राउमावि परिसर मे वार्ड तीन के लिये आयोजित किया गया अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि मंहगाई राहत शिविर दौरान अस्थाई शिविर सेठ रामरख मालानी विद्यालय 337 एवं स्थाई शिविर नगर पालिका पुराना भवन 357 व स्थाई कैम्प जिला अस्पताल में 310 लाभार्थियों का विभिन्न योजनाओं में पंजीयन किया गया है।इस प्रकार कुल 1004 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। इस दौरान आमजन के चेहरे मंहगाई राहत गांरटी कार्ड पाकर खिल उठे एवं राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया है। इस दौरान पालिका राजस्व निरीक्षक व शिविर प्रभारी अक्षय राजपुरोहित के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरीक उपस्थित थे वही 1 मई को वार्ड 03 के लिये पुनः मंहगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर का आयोजन सेठ रामरख मालानी राउमावि में आयोजित होगा।