Dark Mode
महंगाई राहत कैम्प आयोजित: मेवाड़ा ने कार्ड किए वितरण

महंगाई राहत कैम्प आयोजित: मेवाड़ा ने कार्ड किए वितरण

 
 
सुमेरपुर। उपखंड के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुड़ा एंदला पंचायत  एंव ग्राम पंचायत गोगरा में बुधवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । कैंप के दौरान पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाडा ने उपस्थित ग्रामीणों को कैंप के बारे में जानकारी दी तथा महंगाई राहत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। पूर्व प्रधान हरिशंकर ने बताया कि पिछले कई दिनों से पूरे
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत द्वारा महंगाई राहत कैम्प का आयोजन हो रहा है जिसमें 10 प्रकार के लाभ पाकर ग्रामवासी गदगद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ अनेकों फायदे मिल रहे हैं जिसकी कार्यकर्ता नहीं आमजन द्वारा प्रशंसा हो रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ मिलने से सीधा-सीधा संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों ने पूर्व प्रधान ओर जिला परिषद सदस्य हरिशंकर  मेवाड़ा व शिशुपाल सिंह  निम्बाडा,नेपाल सिंह पावा का भव्य स्वागत किया और इनके साथ ग्राम पंचायत गुड़ा एंदला और गोगरा में आयोजित कैम्पों में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन के तहत ग्राम वासियो को राजस्थान सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया और महंगाई राहत के लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन कार्ड सौपे  गए  इस दौरान शंकर लाल माली, सरपंच प्रतिनिधि प्रताप मीणा, मुकेश बारोलिया,भक्ताराम राम देवासी, टोयाराम डांगी,अल्केश परिहार, रवि चोहान आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!