Dark Mode
ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

सवाई माधोपुर । कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर में ईवीएम/वीवीपेट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ अध्यापक परमानन्द शर्मा मास्टर ट्रेनर ने वाचनालय में आने वाले प्रतिभागियों को ईवीएम/वीवीपेट मशीन में मतदान करवाकर ईवीएम/वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक 1 अगस्त, 2023 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 तक कार्यालय सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर में आकर ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली का मॉक टेस्ट कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक कमलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक रामकिशन बैरवा, कॉस्टेबल महेश कुमार सहित वाचनालय के प्रतिभागी, पाठक, आमजन उपस्थित रहे।
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!