Dark Mode
आधार एवं ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण

आधार एवं ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण

 

सैंथल एवं दौसा के ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित 15 ई-मित्र केन्द्रों एवं 4 आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

दौसा . सूचना प्रौधोगिकी और संचार विभाग, ब्लॉक मुख्यालय दौसा के प्रोग्रामर घनश्याम मीना के निर्देशन में उपखण्ड सैंथल एवं दौसा के ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित 15 ई-मित्र केन्द्रों एवं 4 आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 3 ई मित्र केन्द्रों व 2 आधार केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की अनियमिताएँ पायी गयी। अनियमिता वाले केंद्र पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। विभागीय दल द्वारा बापी, सैंथल, बोरोदा, तितरवाडा, कलोता, एवं भांखरी ग्राम पंचायतो पर पर ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देवी सहाय मीना प्रोग्रामर, युवारानी मीना सहायक प्रोग्रामर, सतीश कुमार मौर्य सहायक प्रोग्रामर एवं ताराचन्द वर्मा सूचना सहायक, निरंजन मीना सूचना सहायक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!