कार्यप्रणाली से आम नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश
सीकर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव 2024 ईवीएम, वीवीपेट की कार्यप्रणाली से आम नागरिकों को जागरूक करने के सबंध में प्रदत्त निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी, ईवीएम प्रकोष्ठ आरएए सीकर को निर्देशित किया है कि 31 दिसम्बर 2023 तक ईवीएम-वीवीपेट जागरूकता प्लान तैयार कर निर्वाचन विभाग को भिजवाते हुए जागरूकता प्लान की क्रियान्विति करना सुनिश्चित करें।