Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम से हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम से हुआ आयोजन

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं सहित अन्य का किया सम्मान

धौलपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान,प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में नगर परिषद ऑडिटोरियम धौलपुर में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एएन सोमनाथ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाराशर,भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा,सभापति खुशबू सिंह,ब्रांड एंबेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान धौलपुर पार्वती कुशवाह रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सोनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। सीडीपीओ भूपेश गर्ग,मांगीलाल आर्य ने अतिथियों का बुके भेंटकर कर स्वागत सम्मान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला परिषद एएन सोमनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं बधाई देते हुए गुनगुनाया तू किस लिए हताश है, तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है,समय को भी तलाश है। उन्होंने सरकार की महिला उत्थान की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धौलपुर जिला आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग एवं विकसित भारत संकल्पना के अंतर्गत महिला उत्थान एवं बेटियों के कल्याण के लिए कार्य जिले में हो रहा है। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सोनी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सम्मान और उत्थान की बात की। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय है। महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाराशर ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधामनंत्री की महिला उत्थान की योजनाओं का लाभ देश एवं प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि महिला आज सरपंच से लेकर राष्ट्रपति जैसे बड़े पदों पर विराजित हैं इससे बड़ी महिला सशक्तिकरण की मिशाल कोई हो नहीं सकती। सभापति खुशबू सिंह ने महिलाओं की जयजयकार करते हुए कहा कि हर विभाग सहित राजनीति में भी महिलाओं की भागीदार बेहद मजबूत हुई है। उन्होंने बेटियों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवाह्न किया। ब्रांड एंबेसेडर पार्वती कुशवाह ने महिला के त्याग और समर्पण सहयोग की भावना का उल्लेख करते हुए अपनी कामयाबी की कहानी सुनाकर सबको ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के लिए कार्य कर रही हूं। सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालक लेखाधिकारी मांगीलाल आर्य ने किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,6 सहायिकाओं को माता यशोदा पुरस्कार दिया एवं महिला सशक्तिकरण में कार्य करने हेतु साथिनों का सम्मान किया। इस अवसर पर सीडीपीओ राजाखेड़ा अविनेश कुमार,बाड़ी सीडीपीओ अर्पित श्रीवास्तव, बसेड़ी सीडीपीओ रत्नेश यादव, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भगवान सिंह कुशवाह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र मीना,व्याख्याता भगवान सिंह मीना,अभय,विजय,कुंजीलाल,कनुप्रिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!