जयपुर: मालवीय नगर जोन में जर्जर भवन को किया सीज
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर के मालवीय नगर जोन में शुक्रवार को भूखण्ड संख्या 676 पुरानी हवेली (रामपुरारूपा जेपी कॉलोनी के पास) को उपायुक्त प्रियवृत्त सिंह चारण के निर्देशन में भवन निर्माण शाखा की टीम एवं सतर्कता शाखा द्वारा जर्जर भवन को खाली करवाकर सीज की कार्रवाई की गई। उपायुक्त प्रियवृत्त सिंह चारण ने बताया कि मालवीय नगर जोन क्षेत्र के भूखण्ड संख्या 676 के जर्जर अवस्था में था जिसके भवन स्वामी को जोन द्वारा नोटिस जारी कर सुनवाई एवं समझाइश की गई परन्तु भवन स्वामी द्वारा भवन को खाली नहीं किया गया। इसलिये कोई भी जनहानि ना हो इसलिये शुक्रवार को टीमों द्वारा इसे सीज किया गया।