Dark Mode
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को शासन सचिवालय में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर आमजन के लिए पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। सभा स्थल तक आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा यातायात प्रबंधन ऐसा हो कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि सभा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो की सौगात राज्य को मिलेगी, इसलिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए सभी तैयारियों को पूर्णता एवं समयबद्धता के साथ अंतिम रूप दिया जाए।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता विभाग मंजू राजपाल, शासन सचिव कार्मिक विभाग डॉ. के. के पाठक, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, शासन सचिव पशुपालन विभाग डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. जोगाराम, शासन सचिव परिवहन विभाग शुची त्यागी, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अर्चना सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!