जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने 2.75 ग्राम स्मेक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
जमवारामगढ़ . थाना पुलिस ने गुरुवार को 2.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जमवारामगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया की दिनांक 10 भी गुरूवार को पुलिस ने ड्योढ़ा डूंगर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक हनीफ खां वल्द रज्जाक जाति दीन जाति फकीर मुसलमान(21) निवासी पंजाब नेशनल बैंक के पास खवारानी जी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक जब्त किया गया। पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 में उक्त व्यक्ति को मोके पर ही गिरफ्तार कर अभियोग पंजीबद्ध किया गया।