Dark Mode
जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने किया महावीर नगर में पौधरोपण

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने किया महावीर नगर में पौधरोपण

चूरूः . प्रकृति वंदन वृक्षारोपण अभियान के अर्न्तगत अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से महावीर नगर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर राष्ट्रीय उप प्रधान भंवरलाल जांगिड़ ने कहा कि विष्व में प्रकृति की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है। भारतीय संस्कृति हमें प्रकृति पूजन की शिक्षा देती है। हमारे संस्कारों में हमें वृक्षों का पूजन सिखाया जाता है। भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु पर्यन्त वृक्षों का धार्मिक और सामाजिक महत्व है। भारत जैसे विकासशील देश के लिये वृक्ष आर्थिक महत्व भी रखते हैं। जिलाध्यक्ष नीरज जांगिड़ ने कहा कि रविवार को वृक्षारोपण अभियान का षुभारम्भ किया गया है। वह दिन दूर नहीं जब हमें चूरु जैसे शुष्क प्रदेश में हरियाली दिखाई देगी। इस अवसर पर नीरज जांगिड़ ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्होंने अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण किया है। उनके संरक्षण का उपाय भी किया जा रहा है, जिससे कि सघन वृक्षारोपण हो सके। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विष्वनाथ जांगिड़, जिला महामंत्री बुद्धमल जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष हरिकिशन जांगिड़, जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, भंवरलाल चोयल, कार्तिक कुमार, लोकेश कुमार, नरेश जांगिड़, गुलजार जांगिड़, राकेश कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!