दो महिलाओं को हिग्नोटाइज कर उड़ाए लाखों के जेवरात
नसीराबाद। गुरुवार को दिन दहाडे सिटी थाना इलाके के पलसानिया रोड पर एक शातिर बदमाश ने मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने की बात कह कर दो महिलाओं को हिग्नोटाइज कर महिलाओं से लाखों के रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया। आरोपी के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गए मामले की रिपोर्ट सिटी थाने में पलसानिया रोड निवासी नरेंद्र जैन ने दी। रिपोर्ट में नरेंद्र जैन ने बताया कि मेरी चाची संतोष जैन पत्नी राजेंद्र जैन पलसानिया रोड पर रहती है कोई अनजान व्यक्ति भागचंद जी जोशी के घर पर आया तथा उनकी बेटी विनीता को कहा कि मुझे मंदिर में रूपये चढ़ाने है तो आप सोने की आइटम टच कराने के लिए दो मेरी चाची ने दो चूड़ियां एक सोने की चेन व विनीता ने अपना मंगलसूत्र दे दिया दोनों को हिग्नोटाइज कर जेवरात लेकर भाग गया। आरोपी के फुटेज सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।