झालावाड़: विद्या संबल योजनान्तर्गत 10 नवम्बर तक जमा करा सकेंगे आवेदन
झालावाड़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में संचालित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, खानपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 मे आवासित कक्षा 09 से 12 के छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान एवं अग्रेजी विषय की कोचिंग हेतु संचालित विद्या संबल योजनान्तर्गत कोचिंग देने के इच्छुक सेवा निवृत कार्मिक एवं निजी अभ्यर्थी 10 नवम्बर तक मय दस्तावेजों के आवेदन राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, खानपुर में जमा कर सकेगें। विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि इच्छुक आवेदक को निर्धारित प्रारूप में शैक्षणिक योग्यता के साथ आवेदन करना होगा। चयनित अभ्यर्थियो को नियमानुसार मानदेय प्रदान किया जायेगा।