झूलेलाल साहिब वरूण अवतार ने धर्म की रक्षा करने के लिया अवतार:बाबू वासवानी
अजमेर. लीलेश्वर महादेव मन्दिर धोला भाटा कॉलोनी में योगेश्वर सन्त लीलाशाह कॉलोनी में लीलेश्वर महादेव मन्दिर के अध्यक्ष एवं हाथीराम धाम के सेवादारी बाबू किशोर वासवानी ने झूलेलाल साहिब के चालीहा के अवसर पर अपने प्रवचनो में बताया कि पूज्य झूलेलाल साहिब ने लोगो के धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया और धर्म मार्ग पर चलने वालो को परेशान करने वालो को भी धर्म मार्ग पर चलना सिखाया।पूज्य झूलेलाल साहिब ने अपने जीवन काल में जीवो को संसार में आवागमन से मुक्ति का मार्ग बताया और जीवो के कल्याण का कार्य सादगी से जीवन जीते हुए किया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी और संयोजिका श्रीमती लत्ता भैरूमल बच्चानी ने पूज्य झूलेलाल साहिब के चालीहा का चान्द 19 जुलाई को मनाया जायेगा।वासवानी ने बताया कि इस माह में सिन्धी परिवारो में विशेष प्रकार से भोजन सामग्री को बनाकर पूजन किया जाता है।चालीहा उत्सव के सम्बंध में बताया कि सिन्धी समाज की प्रमुख दरबारो और मन्दिरो में निरन्तर आयोजन करके स्वामी टेउंराम की महिमा में सत्संग प्रवचनो ओर भजनो के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।लीलेश्वर महादेव मन्दिर कार्यक्रम में महिला मण्डल की ओर से अनेक भजन गीत गाकर और नाचकर झूमकर किशोर बाबू वासवानी के नेतृत्व में पूजन आरती करके पूज्य झूलेलाल साहिब और स्वामी टेंउंराम की आरती पंजडे गाकर आराधना की गई।झूलेलाल साहिब की पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके सबकी खुशहाली की आराधना भी की गई।इस अवसर पर नन्द कुमार धनवानी,बाबू लालवानी,श्यामसुन्दर रेलवानी,जय वंगानी सहित महिला मण्डल की अनेक महिलाएंे सम्मलित थी।