अलायन्स क्लबो द्वारा कमल मुरारका की जयंती मनाई
नवलगढ़ . अलायन्स क्लबो द्वारा जांगिड अस्पताल में प्रसिद्ध उद्योगपति भामाषाह राजनीतिज्ञ स्व. कमल मुरारका की 76 वी जयंती पर याद किया गया। अतिथियों द्वारा उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दयाषंकर जांगिड ने की। कार्यक्रम में प्रांतपाल जगदीष प्रसाद जांगिड, पीआरओ व पूर्व प्रांतपाल सुरेंद्र ख्यालिया, पूर्व प्रांतपाल जनार्दन घोडेला, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, कोषाध्यक्ष दिनेष चन्देल, सीताराम घोडेला, डॉ मनीष जांगिड, डॉ मीनाक्षी जांगिड, षिखरचंद जैन, बाबूलाल शर्मा, रमाकांत सोनी व जांगिड अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ जांगिड ने अपने उदबोधन मे कहा कि स्व. कमलजी मुरारका नवलगढ के सच्चे सपूत थे। वे हमेषा नवलगढ के कल्याण सोचते थे। उद्योगपति के साथ साथ उदार भामाषाह तथा उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ थे। स्व .प्रधानमन्त्री चन्द्रषेखर मंत्री मण्डल मे उनकी पार्टी समाजवादी जनता पाटी के आजीवन अध्यक्ष रहे। उन्होने नवलगढ मे ंएक विषालकाय सुंदर नगरपालिका भवन का निर्माण करवाया। उसी परिसर मे अपने पिताश्री महावीर प्रसाद जी की मूर्ति का अनावरण करवाया जिसमें पूरे देष के मंत्री पूर्व मंत्री राज्यपाल पूर्व राज्यपाल एमएलए एमपी उद्योगपति समाजसेवी उपस्थित हुये।
वे आर्गेनिक खेती के जनक थे। उन्होने किसानों के लिये जल सरंक्षण व खेती करने के तरीके बताये और आर्गेनिक पदार्थो को विदेषो मे भिजवाया। पर्यटन विकास के प्रेरणा स्रोत थे उन्होने अपनी हवेली पर्यटको के देखने के लिये संग्रहालय बना दिया। प्रतिवर्ष मुरारका फाउंडेषन द्वारा शेखावाटी उत्सव मनाया जाता है।
राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे तथा नवलगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर खिलाड़ियो को सौगात दी। अपनी माताजी के नाम बेलाबाई स्कूल की स्थापना की। वे गरीबो के मसीहा थे तथा हर कार्य में सहयोग करते थे। ऐसे सपूत बहुत कम पैदा होते है उनको अलायंस क्लब द्वारा नवलगढ रत्न से सम्मानित भी किया था । नवलगढ के 250 वर्ष जयंती पर नवलगढ गौरव से सम्मान किया गया था। उन्ही के बताये हुये कार्यक्रमों के तहत क्लब पर्यटन विकास के लिये नवलगढ को गोल्डन सिटी बनाने का प्रयत्न कर रहा है। प्रांतपाल जगदीष प्रसाद जांगिड ने कहा कि सभी कार्यो के साथ वे नवलगढ गौषाला के अध्यक्ष रहे तथा प्रतिवर्ष गोपाष्टमी पर आकर गौषाला को सहयोग करते।