Dark Mode
कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत का एक दिवसीय बालोतरा दौरा

कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत का एक दिवसीय बालोतरा दौरा

विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुंचे कर्नाटक राज्यपाल

अधिष्ठायक भैरव देव व पार्श्वनाथ प्रभु की पूजा अर्चना कर राष्ट्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
बालोतरा, 19 जुलाई। कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को बालोतरा जिले के जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुंचे।
कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत शुक्रवार को नाकोड़ा तीर्थ पहुंचे। जहां जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने स्वागत किया।
स्वागत पश्चात राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राष्ट्र संत आचार्य चन्द्रानन सागर महाराज के चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने महाराज आचार्य चन्द्रानन सागर का आशीर्वाद लेकर उनके मंगल प्रवचन का लाभ प्राप्त किया।
यात्रा दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नाकोड़ा भैरव देव एवं पार्श्वनाथ प्रभु के दर्शन कर राष्ट्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होने नाकोड़ा भैरव गौशाला में गायों को गुड खिलाया तथा गौशाला का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, नाकोड़ा दर्शन चातुर्मास समिति के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!