Dark Mode
पवित्र हज यात्रा के लिए आज खोला जाएगा खुर्रा

पवित्र हज यात्रा के लिए आज खोला जाएगा खुर्रा

सोजत। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी निजामुद्दीन साहब ने बताया कि 31 मार्च 2023 दिन जुम्मा, जुमे की नमाज के बाद 2.30 बजे स्टेट हज कमेटी द्वारा हज हाउस जयपुर में सभी अधिकारियों , मेंबरों की उपस्थिति में खुर्रा खोला जाएगा। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला जोधपुर इकाई अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने बताया कि जिन हाजियों ने 2023 ऑनलाइन हज के फार्म भरे हैं उन सभी को कवर नंबर जारी किए गए हैं कवर नंबर के आधार पर सबको सूचित किया जाएगा ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जो मोबाइल नंबर अंकित किए हैं उसी पर सारी डिटेल दी जाएगी। पाली इकाई अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने बताया कि इस मौके राजस्थान स्टेट हज वेलफेयर सोसायटी जयपुर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!