Dark Mode
प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी

प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी

कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि., संगरिया के तत्वाधान में गांव भाकरांवाली में ‘‘प्राकृतिक खेती’’ पर श्री गुरुनानक किसान क्लब, भाकरांवाली के सहयोग से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिये कार्यशाला कम प्रदर्शनी अभियान की श्रंखला में इस गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में गांव भाकरांवाली के 42 कृषकों व महिला कृषकों ने भाग लिया। केन्द्र के पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. उमेश कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के बारे में बताया। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने के लिये किसानों को कहा। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महावीर कस्वां ने फलवृक्षों, सब्जी की खेती के बारे में जानकारी दी। गृह वैज्ञानिक डॉ. संतोष झाझड़िया ने पोषण गृह वाटिका व मानव स्वास्थ्य के बारे में किसानों को अवगत कराया। पशुधन वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने पशुओं की लम्पी स्किन बीमारी, सम सामयिक देखभाल के अलावा पशुओं से प्राप्त गोबर व मूत्र की खेती में उपयोगिता बताई। श्री गुरुनानक किसान क्लब, भाकरांवाली के समन्वयक कुलदीप सिंह तथा सह समन्वयक सुखदेव सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद करते हुये प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!