न्वंतरी जयंती पर राजस्थान विधानसभा आयुर्वेद चिकित्सालय में हुआ दीप प्रज्वलन एवं पूजन
जयपुर। धन्वंतरी जयंती के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में आरोग्य की प्राप्ति, सुख-समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के वरिष्ठ सचिव संजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। र्यक्रम में वरिष्ठ सचिव संजीव शर्मा ने भगवान धन्वंतरी को आयुर्वेद एवं आरोग्य का देवता बताते हुए स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अतिरिक्त सचिव (प्रशासन) शिवकुमार शर्मा, सवाई मानसिंह चिकित्सालय के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. संजीव माथुर तथा आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित रहे। साथ ही राजस्थान विधानसभा की होम्योपैथी चिकित्सा प्रभारी योगिता एवं यूनानी चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेश पाल यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। धन्वंतरी जयंती का यह आयोजन भारतीय चिकित्सा परंपरा, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता एवं सम्मान का संदेश देने वाला रहा।