Dark Mode
असम के कोकराझार में वकील पर तेजाब से हमला

असम के कोकराझार में वकील पर तेजाब से हमला


गुवाहाटी। असम के कोकराझार जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक वरिष्ठ वकील पर तेजाब से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को गोसाईगांव इलाके में हुई।

पीड़ित की पहचान पदमबिल गांव निवासी अब्दुस समद अहमद के रूप में हुई, जो वरिष्ठ वकील के रूप में गोसाईगांव वकील संघ का प्रतिनिधित्व करते है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर अहमद के घर में घुस गए और उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

उन्हें तुरंत आरएनबी सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।

मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, गोसाईगांव बार एसोसिएशन ने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!