
मदद फाउण्डेशन ने रोजगार योजना के तहत भेंट की सिलाई मशीन
सीकर। पूरे प्रदेशभर मे लगातार जरूरतमंद परिवारो की मदद करते हुए संस्था मदद फाउण्डेशन ने रविवार को 459 वीं मदद की। टीम के सक्रिय सदस्य श्रवण सिंह रोहिणा ने बताया की रविवार को मदद फाउंडेशन टीम एक गांव चुङियास पहुंची जहाँ एक जरूरतमंद परिवार की विधवा बहन को मदद स्वरूप रोजगार योजना के तहत सिलाई और पीको की मशीन भेंट की गई। जिससे मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। जिससे वह भी अन्य लोगों की मदद कर सके। संस्था एडमिन गणपत सिंह ने कहा की उनकी संस्था लगातार मदद कर रही है विधवा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की अब संस्था जल्दी ही सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी जिससे मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन सके। संस्था सिलाई मशीन के अलावा आटा चक्की मशीन भी दे चुकी है इसके अलावा कुछ को पेंशन भी दी जा रही है। हमारे संस्था की खास बात ये है की हम किसी भी पीड़ित का केस आने के बाद उसे चेक करते है फिर मदद उपलब्ध करवाते है क्योंकि सबसे मुख्य कार्य ही पीड़ित की पहचान करना होता है उसके लिए संस्था द्वारा निष्पक्ष जांच करके मदद की जाती है ।मदद फाउंडेशन की तरफ इस समय श्रवण सिंह रोहिणा, अजय सिंह चौसला, जितेंद्र सिंह रोहिणा, प्रभु सिंह तिलानेस, विक्रम सिंह रोहिणा आदि उपस्थित रहें। रोजगार के साधन के रूप में मशीन पाकर जरूरतमंद परिवार की तरफ से मदद फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया।