Dark Mode
मण्डोरा चौहान परिवार द्वारा जीवित महोत्सव समारोह जोयला में होगा आयोजित

मण्डोरा चौहान परिवार द्वारा जीवित महोत्सव समारोह जोयला में होगा आयोजित

सुमेरपुर। इस युग में जिसने माता पिता को भगवान माना है,उनके सर्व कार्य सर्वश्रेष्ठ संपन्न हुए हैं जिसके कई उदाहरण पेश हैं। इस दुनिया में जिस व्यक्ति ने माता पिता की संपूर्ण सेवा की हैं,उसको तीर्थ करने की कोई आवश्यकता नहीं है,क्योंकि चार धाम की यात्रा माता-पिता से शुरू होती हैं और उनको ही भगवान माना जाता है। बताया जाता है कि श्रवण जैसे बेटे ने अपने माता पिता को कावड़ के जरिए चार धाम यात्रा कराई गई थी,उन्हीं बेटे की आज यह बदौलत है जोकि आज पूरे भारतवर्ष में अपने माता-पिता को चार धाम यात्रा कराई जाती हैं और जीते जागते उनके सानिध्य में जीवित महोत्सव आयोजित किये जाते हैं। ऐसा ही एक अद्भुभुत नजारा शिवगंज तहसील के नया जोयला गांव में होने जा रहा है,जिसमे आगामी 22 व 23 अप्रैल को अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमावत समाज का दो दिवसीय जीवित महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा जहां संत महात्माओं के शुभ सानिध्य व माता पिता के कर कमलों द्वारा भव्य आयोजन होगा। मण्डोरा चौहान परिवार के तत्वाधान में अपने कुलदेवी की असीम कृपा एवं माता पिता की शुभ आशीर्वाद से,संत श्रीश्री गोविंद वल्लभदासजी महाराज श्रीपति धाम सिरोही के सानिध्य में (स्वर्ण सिढी) समारोह जीवित महोत्सव कार्यक्रम होगा,जिसमें अनेकों धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम कुमावत समाज के सानिध्य में किया जायेगा। जोयला नगरे में कुमावत मंछाराम, भीमाराम,धनाराम पुत्रगण जसाजी मण्डोरा चौहान परिवार के करकमलो द्वारा अपने माता श्रीमती गजी बाई व पिता जसाजी पुत्र कसनाजी के शुभ मिश्रा में जीवित महोत्सव आगामी 22 अप्रैल शनिवार से 23 रविवार को दो दिवसीय स्थान सुथारों की गली में विशाल व भव्य आकर्षण आयोजन होगा। सिरोही जिले के शिवगंज तहसील के राजस्व गांव में जाये जन्मे अपने पुत्रो द्वारा माता-पिता के जीवित महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है और समाज में आमंत्रण पत्रिका वितरण, महोत्सव की तैयारियां और सफल आयोजन हेतु परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि पुत्रों द्वारा पूज्य माता एवं पिता श्रीमती गजी बाई धर्मपत्नी जसाजी मण्डोरा चौहान को परिवार द्वारा हरिद्वार तीर्थ यात्रा कराने के उपलक्ष में दो दिवसीय 22 व 23 अप्रैल को स्वर्ण सिढी समारोह जीवित महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ परंपरा के अनुसार गाजो-बाजो के संग मनाया जायेगा,इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

यह होंगे मांगलिक कार्यक्रम-
सिरोही जिले की धर्म नगरी,,,जोयला गांव में होने वाले दो दिवसीय(स्वर्ण सिढी) जीवित महोत्सव का प्रचार- प्रसार बड़े उत्साह पूर्वक से किया जा रहा है,इस आयोजन को लेकर चौहान परिवार के साथ कुमावत समाज में खुशी छाई हुई है। जीवित कार्यक्रम समाज के रीति रिवाज के अनुरूप अनेकों मांगलिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे,जिसमें 22 अप्रैल शनिवार को रात्रि 9:00 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भव्य भजन संध्या मैं मारवाड़ एवं राजस्थान के मशहूर गायक कलाकार जीवाराम, पदमाराम,कानाराम एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी,साथ ही हास्य कलाकार जुगल किशोर (पिंटिया) समेत अन्य कलाकार अपनी कलाकारी की प्रस्तुति देंगे। वही 23 अप्रैल रविवार को कलश यात्रा प्रात 7:00 बजे से प्रारंभ होगी,जहां गांव के मुख्य मार्ग से ढोल धमाकों के साथ रंग बिरंगे गुलाल की बौछार के संग शोभा यात्रा गुजरेगी और महाप्रसादी का आयोजन सुबह 10:00 बजे से आपके आगमन तक जारी रहेगा।कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र सोलंकी द्वारा किया जायेगा।इसके अलावा समारोह में समाज के साथ अन्य राजनीतिक,जनप्रतिनिधि हस्तियां भी शिरकत करेगी।
दुल्हन की तरह सजने लगा गांव-
माता पिता की चार धाम यात्रा के उपलक्ष में जीवित महोत्सव के दौरान दुल्हन की तरह सजने लगा जोयला गांव,जिसको लेकर पूरा परिवार व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। चौहान परिवार की ओर से सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं जहां मनमोहक भजन संध्या,कलश यात्रा,महाप्रसादी जैसे अनेकों धार्मिक कार्यक्रम को आकर्षण मंगलमय का रूप देने में डटे हुए हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के कुमावत समाज में खुशी का माहौल झलक रहा है। आयोजित महोत्सव में सिरोही जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कुमावत समाज के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यात्रा के लिए दो बस रवाना-
शुक्रवार को जोयला गांव से जसाराम धर्मपत्नी गजी बाई के सानिध्य में ढोल नगाड़ों के संग, महिलाओं द्वारा प्राचीन गीत व गंगा मैया के जयघोष के साथ चार धाम यात्रा के लिए दो बसें रवाना हुई। उस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने परिवार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत के तत्पश्चात ग्रामीणों ने परिवार को चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस यात्रा में समाज के 80 लोगों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!