सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में मनोज ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता की मौत से करीब दस दिन पहले उनकी उनसे बात हुई थी। दोनों ने साथ में फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम किया था।
मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा परेशानी क्या थी। उन्होंने कहा, 'सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे। यानी ऐसे आर्टिकल्स जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती।
वह एक बहुत अच्छे इंसान थे और जो कोई भी अच्छा होगा, वह ऐसे आर्टिकल्स से परेशान होगा। वह अक्सर मुझसे पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचे।'