Dark Mode
खेत में बने कमरे में विवाहिता से रेप, आरोपी की महिला साथी ने बनाया अश्लील वीडियो

खेत में बने कमरे में विवाहिता से रेप, आरोपी की महिला साथी ने बनाया अश्लील वीडियो

सवाई माधोपुर. सवाईमाधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का व उसकी साथी एक महिला पर अश्लील वीडियो बनाकर वारदात में सहयोग करने का आरोप लगाया है।
विवाहित अपने पति के साथ गुरुवार को बौंली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी सरोज ने उसे आवाज देकर बुलाया। आरोपी महिला ने विवाहिता से उनके खेत पर खाना ले जाने की बात कही। विवाहिता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे कमरे में रखा हुआ टिफिन लाने के लिए बोला। वह टिफिन लेने के लिए कमरे में गई तो वहां पहले से ही आरोपी हरी प्रकाश गुर्जर छुपकर बैठा था। विवाहिता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।
चिल्लाने पर आरोपी महिला सरोज भी कमरे में आ गई और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी हरी प्रकाश ने रेप किया। विवाहिता ने बताया कि आरोपी महिला ने धारदार दांतली उठाकर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। वारदात के बाद पीड़िता और उसका पति बौंली थाना पर पहुंचे और SHO कुसुमलता मीणा को आपबीती बताई। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!